सब कुछ पाने के और भाग्य चमकाने के आजमाए हुए अमोघ मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने बिना मांगे हर मनोकामना और दिल में बसी इच्छा पूर्ण करने के और सोया हुआ भाग्य चमकाने के दो महाशक्तिशाली और जल्द काम करने वाले अमोघ मंत्रों के बारे में लिखा है। यह दोनों आजमाए हुए मंत्र है जो सर्व साधकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

हर चीज देने वाला अमोघ शिव मंत्र: इस महाशक्तिशाली शिव मंत्र का जाप करने से शिव-भक्त को बिना मांगे सब कुछ मिल जाता है। विद्या, ज्ञान, उच्च शीक्षा प्राप्त होती है, दिव्य और मायावी सिद्धियाँ मिलती है, शत्रु और रोगों का नाश होता है, काला जादू-टोना, बुरी नजर, शाप, बददुआ, हाय और भूत-प्रेत जैसे नकरात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलती है।

यह शिव मंत्र बाधाओं, खतरों, संकटों, रुकावटों और सर्व परेशानियों से छुटकारा देकर शिव-भक्त के मन में बसी इच्छाओं की पूर्ति करता है और उसे सर्व कामों और कार्यों में मनचाही सफलता प्रदान करता है।

शिव-भक्त इस मंत्र का एक संकल्प लेकर हर दिन कुछ पूर्व निर्धारित दिनों के लिए सवेरे और रात को ७, ११ या २१ बार जाप कर सकता है।

|| ॐ ऐं ह्रीं क्लीं नमः शिवाय ||
|| Om Aim Hreem Kleem Namah Shivaya ||

नोट: शिवजी के इस अमोघ मंत्र का हिंदी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: सब कुछ देने वाला चमत्कारी शिव मंत्र

हर मनोकामना पूर्ण करने के मंत्र

भाग्य चमकाने का अमोघ मंत्र: इस चमत्कारी आजमाए हुए भाग्य चमकाने के मंत्र का सच्चे दिल से जाप करने से साधक का बंद तकदीर का ताला खुल जाता है। लाख कोशिश करने पर भी भाग्य चमक नहीं रहा है, तब यह भाग्योदय मंत्र अत्यंत लाभदायक साबित होगा।

साधक को इस मंत्र का हर दिन परम शांति से २७ या १०८ बार जाप करना है। साधक एक संकल्प लेकर कुछ पूर्व निर्धारित दिनों के लिए या तकदीर का बंद ताला खुलने तक इस मंत्र का जाप कर सकता है। साधक इस मंत्र को ब्रह्मांड को समर्पित कर सकता है। 

|| ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट् ||
|| Om Aim Shreem Bhagyodayam Kuru Kuru Shreem Aim Phat ||

नोट: इस अचूक भाग्य चमकाने के मंत्र का हिंदी वीडियो यहाँ पर देखा जा सकता है: सबके सटीक भाग्य चमकाने का मंत्र

Comments