अनपेक्षित उत्पन्न हुए संकट और खतरे के समय बोलने का सटीक कृष्ण मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने अचानक यानी अनपेक्षित उत्पन्न हुए संकट और खतरे या किसी न किसी प्रकार की बाधा, रुकावट, क्लेश या कष्ट का निवारण करने के श्री कृष्ण भगवान के छोटे से शक्तिशाली मंत्रों के बारे में लिखा है।

इन दो मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का जाप करके श्री कृष्ण भगवान के शरण में जाने से कठिन से कठिन परेशानी का निवारण हो जाता है। श्री कृष्ण भगवान और उनके भक्तों में कोई अंतर नहीं होता है और जहाँ भक्त होता है, वहाँ प्रभु होते है। श्री कृष्ण भगवान अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते है।

जब द्रौपदी अचानक घोर संकट में फस गई और उसका वस्त्र हरण होने लगा, और उसे बचाने के लिए कोई भी सामने नहीं आया, तब वह श्री कृष्ण भगवान के शरण में गई और भगवान ने उसे बचा कर उसकी लाज रखी।

संकट काल में श्री कृष्ण मंत्र का जाप कैसे करें: १] अगर अचानक कोई परेशानी, बाधा, खतरा या अन्य किसी भी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, तब लगातार नीचे बताए श्री कृष्ण भगवान के दो मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का मानसिक या वाचिक जाप करें।

श्री कृष्ण भगवान के शरण में जाने के अचूक मंत्र

|| ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ||
|| Om Namo Bhagavate Vasudevaya ||

|| श्री कृष्ण शरणं गच्छामि ||
|| Shri Krishna Sharanam Gachchami ||

२] मंत्र जाप करने के पहले एक पल श्री कृष्ण भगवान के विराट रूप का स्मरण करे और श्री कृष्ण भगवान के शरण में जाकर मंत्र का सच्चे मन से जाप करें।

३] अगर आप हमेशा किसी न किसी प्रकार के संकट, खतरे या भय के साये में अपनी ज़िंदगी बीता रहे हो, तब सवेरे जागने के बाद या रात को सोने के पूर्व चुने हुए मंत्र का २७ बार जाप करें।

नोट: इस अचानक परेशानी और संकट से शीघ्र मुक्ति पाने के भगवान श्री कृष्ण मंत्र क हिंदी विडिओ हमारे यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है: तुरंत अनपेक्षित संकट और खतरे से बचने का श्री कृष्ण मंत्र

Comments