धन प्राप्ति के तीन अमोघ शिव मंत्र


इस पोस्ट, में मैंने भगवान शिव के तीन अत्यंत शक्तिशाली और अमोघ धन प्राप्ति मंत्रों के बारे में लिखा है। इन चमत्कारी मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का सच्चे मन से शिव जी में भक्ति रखकर जाप करने से शिव-भक्तों के धन प्राप्ति संबंधित सारे मनोरथों की शीघ्र पूर्ति होती है।

१] बेशुमार धन और अपार सुख देने वाला शिव मंत्र: यह शिव मंत्र: शिव जी का यह मंत्र असीमित धन, दौलत और संपत्ति देता है और उस धन का भोग लेने का सुख शिव-भक्त को प्राप्त होता है।

भगवान शिवजी के १०८ नामों या श्री शिव अष्टोत्तर शतनामावली में वर्णित भगवान शिव जी के नाम क्रमांक ३ शम्भु / Shambhu इस नाम पर आधारित है।

ॐ शम्भवे नमः ||
Om Shambhave Namah ||

इस शिव मंत्र का अर्थ: सुख और सम्पत्ति प्रदान करने वाले भगवान शिवजी को मेरा नमन।

धन पाने की इच्छा पूर्ण करने वाले शिव मंत्र

२] अपार धन पाने का शिव मंत्र: इस महाशक्तिशाली शिव मंत्र का जाप धन पाने के इच्छुक शिव-भक्तों के लिए एक वरदान साबित होगा।

|| ॐ साम्ब सदा शिवाय नमः ||
|| Om Samb Sada Shivaya Namah 27 Times ||

इस अपार धन पाने के शिव मंत्र का हिंदी वीडियो: ॐ साम्ब सदा शिवाय नमः २७ बार

३] सर्वत्र सफलता पाने का शिव मंत्र: यह चमत्कारी शिव मंत्र सर्व समस्या और बाधा से शीघ्र छुटकारा देता है और शिव-भक्तों की धन और सफलता पाने की मनोकामना शीघ्र पूर्ण करता है। धन प्राप्त और हर कार्य में सफलता पाने का यह एक अत्यंत अमोघ और असरदार शिव मंत्र है।

ॐ हिली हिली शुल पाणेय नमः ||
Om Hili HilI Shool Panaye Namah

इस सफलता प्राप्ति प्रदान करने वाले शिव मंत्र का हिंदी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: ॐ हिली हिली शुल पाणेय नमः २७ बार

इन शिव मंत्रों का जाप कैसे करें: मंत्र का जाप सोमवार के दिन से शुरू करना शुभ होगा। मंत्र का हर दिन कम से कम २७ बार जाप करें। मन जाप शुरू करने के पहले भगवान शिव के ब्राहमंड रूप का स्मरण करें।

Comments