भगवान शिवजी को समर्पित शादी बाधा निवारण यंत्र-मंत्र उपाय


इस पोस्ट में, मैंने एक असरदार भगवान शिवजी को समर्पित शादी बाधा निवारण यंत्र-मंत्र उपाय के बारे में लिखा है जिससे साधक का विवाह होने में आने वाली देरी, रुकावट, विरोध और अन्य किसी भी पारेशनी का निवारण होकर जल्द शादी हो जाती है।

इस शीघ्र विवाह हेतु यंत्र-मंत्र प्रयोग की विधि इस प्रकार से है:
१] इस शादी बाधा निवारण उपाय को सोमवार के दिन पर करना है। साधक को सवेरे स्नान करके स्वच्छ वस्त्र परिधान करने है और फिर एक भाजपत्र के टुकड़े पर अष्टगंध की स्याही से एक नुकीले लकड़ी के टुकड़े से नीचे बताए विवाह बाधा निवारण यंत्र को लिखना है।

विवाह हेतु यंत्र-मंत्र प्रयोग

२] इसके बाद, साधक को यंत्र को एक लाल रंग के कपड़े पर रखना है और उसके सामने तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करना है और यंत्र की पुजा करनी है।

३] फिर, शांत चित्त से यंत्र के सामने बैठकर शिवजी का स्मरण करना है और || ॐ नमः शिवाय ॐ || || Om Namah Shivaya Om || इस मंत्र का हल्दी के जाप माला से ११०० बार जाप करना है। इसी प्रकार से साधक को इस विधि को ४५ दिनों के लिए सच्चे मन से शिवजी में भक्ति और श्रद्धा रखकर करना है।

४] ४५ दिनों के बाद साधक को उस विवाह हेतु यंत्र को अपने पुजा-घर में रखना है। अगर ४५ दिनों के अंदर साधक का विवाह तय होता है, तो भी उसने यह यंत्र-मंत्र साधना जारी रखनी है।

Comments

  1. बढ़िया जानकारी देते हैं।

    ReplyDelete

Post a Comment