मन और शरीर में प्राण ऊर्जा आकर्षित करने का विष्णु मंत्र


मन और शरीर में प्राण ऊर्जा यानी लाइफ एनर्जी की कमी होने से दुर्बलता महसूस होती है, सहास और जोश की कमी हो जाती है और काम करने शक्ति काम हो जाती, जिसके कारण किसी भी काम या कार्य में सफलता पाना मुश्किल हो जाता है।



शरीर में ऊर्जा के कमी से तनाव, बेचैनी, थकान महसूस होता है, जिसके वजह से रोग और बीमारी से कष्ट होता है। ऐसे व्यक्ति हो ऊपरी हवा, काला जादू टोना, बुरी नजर, शाप, हाय, और भूत-प्रेत जैसी नकारात्मक शक्तियों से पीड़ा होती है।

इन गंभीर समस्याओं के निवारण के लिए श्री विष्णु भगवान के मन और शरीर में प्राण ऊर्जा का आकर्षण करने के इस पोस्ट में बताए हुए मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभदायक साबित होगा। यह एक शीघ्र फलदायी विष्णु मंत्र है और अगर इसका प्रभु में अटूट विश्वास रखकर जाप किया जाएजा तो यह शत प्रतिशत काम करेगा।

इस श्री विष्णु मंत्र के बारे में कुछ जानकारी:
यह भगवान विष्णु का मंत्र श्री विष्णु सहस्त्रनामावली स्त्रोत में वर्णन किए गए विष्णु भगवान के नाम क्रमांक: ९५६ प्राणद इस नाम पर आधारित है।

शरीर में प्राण डालने वाला विष्णु मंत्र

|| ॐ प्राणदाय नमः ||
|| Om Pranadaya Namah ||

विष्णु भगवान के इस चमत्कारी मंत्र का अर्थ: शरीर में प्राण भरने वाले विष्णु भगवान को मेरा नमन।

इस मंत्र का जाप करने का तरीका:
मंत्र जाप किसी भी दिन से शुरू किया जा सकता है। विष्णु-भक्त को सवेरे स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनने है और विष्णु भगवान के ब्रह्मांड रूप का समरण करके उनकी प्रार्थना करनी है और एक संकल्प लेना है की वह इस मंत्र का कुछ पूर्व निर्धारित दिनों के लिए हर दिन सवेरे या रात को ५-१०  मिनट या २१, ५१ या १०८ बार जाप करेगा।

इस श्री विष्णु मंत्र का जाप करने के लिए दिशा, आसन, माला संबंधित विशेष नियम और बंधन नहीं है।

विष्णु भगवान के इस महामंत्र का हिंदी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो: शरीर में प्राण ऊर्जा भरने वाला चमत्कारी विष्णु मंत्र

Comments