सर्वांग पीड़ा, कमर दर्द और अनेक रोगों के निवारण के शाबर मंत्र


इस पोस्ट में, मैंने तीन अत्यंत असरदार शाबर रोग नाशक मंत्रों के बारे में लिखा है। इन हीलिंग मंत्रों का प्रयोग करके साधक खुद को या अन्य किसी भी रोगी को सर्वांग दर्द, कमर दर्द और अनेक रोगों और बीमारियों से मुक्त कर सकता है।

सर्व बदन दर्द के निवारण का शाबर मंत्र

१] सर्वांग पीड़ा निवारण शाबर मंत्र: अगर पूरे बदन में दर्द और पीड़ा हो रही है, तब आप इस शाबर रोग निवारण मंत्र को २१ बार बोलकर अपने शरीर का झाड़ा कर सकते हो।

खुद का झाड़ा कैसे करना है ? मंत्र जाप समाप्त होने के बाद अपने शरीर पर, खास करके जिस अंग में दर्द हो रहा है, उस पर हलके से अपना हाथ घुमाईए।

मंत्र
ॐ नमो केतकी ज्वालामुखी काली दो बर रोगीपीड़ा दूर कर, सात समुद्र पार आदेश कामरु देश, कामाख्या माई हाडि दासी चंडी की दुहाई ||
Mantra
Om Namo Ketki Jwalamukhi Kali Do Bar Rogipeeda Door Kar, Saat Samudra Paar Aadesh Kaamru Desh, Kamaakhyaa Maaee Haadi Daasi Chandi Ki Duhaee ||


२] अनेक रोगों के निवारण का लाल धागा: एक लाल रंग का छोटा सा मौली / कलावा धागा अपने में हाथ लेकर आगे बताए शाबर रोग नाशक मंत्र को २१ बार बोलकर उस धागे को शाबर मंत्र की शक्ति के साथ अभिमंत्रित करें।

फिर, उस शाबर मंत्र अभिमंत्रित धागे को अपने या रोगी के पैर के अंगूठे पर बांध दें। ऐसा करने से अनेक रोगों और बीमारियों का निवारण होगा।

मंत्र
ॐ उमती चल चल स्वाहा ||
Mantra
Om Umti Chal Chal Swaha ||


३] कमर दर्द के निवारण का सफेद धागा: सफेद रंग का धागा लेकर उसके इस शाबर रोग नाशक मंत्र को १०८ बार बोलकर शाबर मंत्र के शक्ति से भर दें। और फिर, इस सफेद धागे को अपने या रोगी के कमर में बांध दें।

मंत्र
चलता आवे उछलता जाय भस्म करता, उह उह जाय सिद्धि गुरु की आन, मंत्र सांचा पिंड कांचा, फुरो मंत्र ईश्वरी वाचा ||
Mantra
Chalta Aave Uchhaltaa Jaay Bhasma Kartaa, Uah Uah Jaay Siddhi Guru Ki Aan, Mantra Sancha Pind Kancha, Furo Mantra Ishwari Vacha ||


नोट: अगर आप इन शाबर रोग नाशक मंत्रों का प्रयोग करना चाहते हो, तब आप अपने दवाई और डॉक्टर के इलाज के साथ साथ करें।

Comments