सरस्वती माता के १२ चमत्कारी नाम बोलने के प्रचंड लाभ


इस पोस्ट में, मैंने श्री सरस्वती द्वादश नामावली या श्री सरस्वती द्वादश नामावली स्तोत्र यानी की सरस्वती माता के १२ नामों पर आधारित ज्ञान, विद्या और वेदों की देवी सरस्वती माता के शक्तिशाली और चमत्कारी मंत्रों को बोलने के प्रचंड लाभों और फ़ायदों के बारे में जानकारी दी है।

सरस्वती माता के १२ नाम इस प्रकार से है:
१. भारती २. सरस्वती ३. शारदा ४. हंसवाहिनी ५. जगतीख्याता ६. वागीश्वरी ७. कुमुदी ८. ब्रह्मचारिणी ९. बुद्धिदात्री १०. वरदायिनी ११. चंद्रकाति १२. भुवनेश्वरी।

इन सरस्वती माता के मंत्रों को बोलने के प्रचंड लाभ:
इन सरस्वती माता के मंत्रों का सर्व लोगों को लाभ हो सकता है। विद्या के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति, छात्र, खोजकरता, बुजुर्गों समेत सर्व लोगों को यह सरस्वती मंत्र बोलकर प्रचंड ज्ञान, विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

दिमाग तेज और ताजा होता है और मेमोरी पावर यानी की स्मरण शक्ति बढ़ जाती है। पढ़ा हुआ याद आता है और परीक्षा में अच्छे गुण मिलते है और सर्व कामों और कार्यों में यश और सफलता मिलती है।

इन सरस्वती माता के १२ नाम-मंत्रों को बोलने कर सरल तरीका:
इन मंत्रों को १, ३, ७ या ११ बार बोला जा सकता है। विशेष पूजा करने की जरूरत नहीं है लेकिन सात्विक हेतु के लिए मंत्र का जाप करें और हो सके उतना स्वच्छता का पालन करें।

इन सरस्वती माता के शक्तिशाली मंत्रों का जाप बसंत पंचमी या परीक्षा के पहले भी सच्चे मन से करने से बहुत लाभ होकर हर प्रकार के ज्ञान और विद्या की प्राप्ति होती है।

श्री सरस्वती द्वादश नामावली

श्री सरस्वती द्वादश नामावली पर आधारित सरस्वती माता के मंत्र:

ॐ भारत्यै नमः ||
Om Bharatyai Namah ||

ॐ सरस्वत्यै नमः ||
Om Saraswatyai Namah ||

ॐ शारदायै नमः ||
Om Sharadayai Namah ||

ॐ हंसवाहिन्यै नमः ||
Om Hamsavahinyai Namah ||

ॐ जगतीख्यातायै नमः ||
Om Jagatikhyatayai Namah ||

ॐ वागीश्वर्यै नमः ||
Om Vagishwaryai Namah ||

ॐ कौमार्यै नमः ||
Om Kaumaryai Namah ||

ॐ ब्रह्मचारिण्यै नमः ||
Om Brahmacharinyai Namah ||

ॐ बुद्धिदात्री नमः ||
Om Buddhidatri Namah ||

ॐ वरदायिन्यै नमः ||
Om Varadayinyai Namah ||

ॐ क्षुद्रघण्टायै नमः ||
Om Kshudraghanta Namah ||

ॐ भुवनेश्वर्यै नमः ||
Om Bhuwaneshwaryai Namah ||

Comments