वास्तु और ज्योतिष शास्त्र केअनुसार घर पर कपूर जलाने के सबसे चमत्कारी उपाय


वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर पर कपूर जलाने के १० सबसे चमत्कारी उपाय और उनके प्रचंड लाभों के बारे में मैंने इस पोस्ट में कुछ दिलचस्प जानकारी दी है।

कर्पूर / कैम्पर के बारे में थोड़ी जानकारी नीचे बतायी गई है: आप सभी कपूर के बारे में जानते ही होंगे। भगवान कि पूजा अर्चा करते व्यक्त कपूर का इस्तमाल किया जाता है| उसे जलाने से वातावरणमे शुद्धि निर्माण होती है और उसके साथ साथ उसकी मोहक सुगंध आती है उससे मन और तन शांत होता है|

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में कपूर महत्व बहुत होता है कपूर का इस्तमाल दवाईया बनाने केलिए किया जाता है| मै आपको और एक बात बताना चाहती हुं की कपूर जलानेसे हमे संकटों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक परेशानिसे राहत मिलती है और एक खास बात यह है की उससे वास्तु दोषभी नष्ट हो जाता है।

कपूर के टोटके 

अब मैं आपको कपूर जलाने के कुछ दिलचस्प फायदे बता रहा हुं:

१] कपूर जलानेसे पुण्य प्राप्ति होती है। घरपर कपूर जालने की पुरानी परंपरा है शास्त्र के अनुसार देव और देवताऔके सामने कपूर जलानेसे पुण्य मिलता है रोज सवेरे और शामके समय भगवान जीके सामने कपूर जालना चाहिए।

२] पितृदोष व कालसर्पदोष से मुक्ति मिलती है और उससे शान्ति मिलती है| हमारे बहुत सारे दर्शक हमे लगातर पूछते है शायद हमे पितृदोष व कालसर्पदोष है उसके लिए उपाय बताईये लेकिन मै आपको बताना चाहता हुं की ये राहू और केतु का प्रभाव होनेके कारण पीड़ा होती है तो उसके लिए आपको वास्तु दोष दूर करना चाहिए लेकिन अगर आपको वास्तु दोष दूर करना संभव नहीं है तो रोज सवेरे व और शाम के समय घी मे कपूर डूबकर जालना चाहिए और उसके साथ साथ २-२ कपूरकी टिकिया बाथरूम या टॉइलेट मे रखनी चाहिए।

३] रोज घरपर कपूर जलानेसे अचानक दुर्घटनासे बचाव हो जाता है| अचानक दुर्घटना याने की राहू, शनि और केतु का प्रभाव होने के कारण इसलिए हो सके तो रोज एक बार श्री हनुमान चलीसा का पठन करके कपूर जलाए या रोज रात को सोनेसे पहले कपूर जलाए।

४] रोज सवेरे और शामके समय घीमे कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा निर्माण होकर घरमे शान्ति रहती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है | उसके साथ साथ उसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु नष्ट होकर रोग बीमारीसे बचाव होकर वातावरण मै शुद्धि होती है।

५] रोज सवेरे गुलाब के फूल की पंखुड़ी में कपूर रखकर शाम के समय वही कपूर जलाकर दुर्गामाता को अर्पित करनेसे अचानक धनप्राप्ति होती है लेकिन आपको यह उपाय ४३ दिनोंके लिए नियमित रूपसे करना है इस तरहका उपाय अगर आप नवरात्रि मे करोगे तो जादा फायदेमंद साबित होगा।

६] वास्तु दोष नष्ट करने के लिए घर के एक कोने में २ कपूर की टिकिया रखे जब वह खतम हो जाएगी तब वापस दूसरी टिकिया रखे उससे वास्तु दोष नष्ट होनेमे मदत मिल सकती है।

७]आजकल के जमाने मे पति-पत्नी के बीच बहुत तनाव होता है तो आपण एक सबसे आसान उपाय करना है रातको सोनेसे पहले पत्नीने पतिके तकिएके नीचे सिंदूर की डब्बी रखनी है और पतिने पत्नीके तकीएके नीचे २ कपूर की टिकी रखनी है फिर सवेरे उठनेके के बाद वह सिंदूर की डिब्बी घरके बाहर स्वच्छ स्थान पर रखनी है और कपूर की टिकिया को बेडरूम मे जला देना है अगर आपको इस तरहसे करना संभव नहीं है तो बेडरूम के कोने मे २ कपूर की टिकिया रखे और खतम होनेपर दूसरी रखे|

८] रोज रात के समय सोने से पहले रसोई घर मे एक चांद का कटोरींमे २-३ कपूर की टिकिया जलानेसे धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

९] अगर आपके विवाह में कुछ बाधा आ रही है तो यह एक सटीक उपाय करना चाहिए| आपको ३६ लोंग, और ६ कपूर की टिकिया उसपर थोडेसी हलदीकी पावडर और कुछ चावल लेकर दुर्गा माता को उसकी आहुति दे उससे आपके विवाहमे जो देरी हो रही है वह नष्ट होने के लिए फायदेमंद है।

१०] एक महत्वपूर्ण बात मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर आपको इस तरहके उपाय करना संभव नहीं है तो हर शनिचर और अमावस के दिन या पूर्णिमा के दिनपर अपने घरपर शाम के समय कपूर जरूर जलाए उससे घरमे शान्ति बनी रहेगी और घरमे सुख शान्ति का वास होगा।

नोट: कपूर के के चमत्कारी लाभों के बारे में अधिक जानकारी इस पोस्ट में देखि जा सकती है: हर दिन श्याम को अपने घर में कपूर जलाने के अद्भुत फायदे

Comments