तुरंत काम करने वाले महाशक्तिशाली श्री राम तारक मंत्र


इस पोस्ट में प्रभु श्री राम के दो महाशक्तिशाली तुरंत काम करने वाले तारक मंत्रों की जानकारी दी गई है। श्री रामजी के इन महाशक्तिशाली तारक मंत्रों का उल्लेख श्री राम रहस्य उपनिषद जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।

यह आजमाए हुए श्री राम तारक मंत्र है, जो प्रचंड ऊर्जा निर्माण करते है और इनकी शक्ति का लाभ अनगिनत राम भक्तों को मिला है।

श्री राम तारक मंत्र को बोलने के विशेष लाभ:

१] हर संकट, खतरे, परेशानी और मुसीबत से रक्षा होती है।

२] रोग-महामारी और अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।

३] शत्रु, गुप्त-शत्रु और दुष्ट और इर्शावादी लोगों से होने वाले संकटों, खतरों और परेशानी से रक्षा मिलती है।

४] दुर्घटना, आपदा जैसे संकटों से रक्षा होती है।

५] हर प्रकार के क्लेशों से मुक्ति मिलती है।

६] धन, जमीन-जायदाद, नौकरी-धंधे के परेशानियों और क्लेशों का निवारण होता है।

प्राचीन श्री राम तारक मंत्र

श्री राम तारक मंत्र बोलने की विधि:

१] इस पोस्ट में बताए दो तारक मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र को चुन कर उसका जाप किया जा सकता है।

२] श्री राम तारक मंत्र बोलने के लिए किसी भी प्रकार की विशेष पूजा-विधि, दिशा, आसन, माला और अन्य नियमों का बंधन नहीं है। सिर्फ प्रभु श्री रामजी में भक्ति और श्रद्धा होना जरूरी है।

३] श्री राम तारक मंत्र को हर रोज 7, 11, 21 बार या लगभग ५ मिनट या मुश्किल, संकट या खतरे के समय जितना चाहे उतने बार लगातार बोला जा सकता है।

४] इन तारक मंत्रों का वाचिक या मानसिक जाप किया जा सकता है।

मंत्र
ॐ नमो भगवते श्री रामाय तारक ब्रह्मणे मां तारय नमः ||
Mantra
Om Namo Bhagavate Shri Ramaya Tarak Brahmane Maam Taaraya Namah ||

मंत्र
ॐ जानकीकांत तारक रां रामाय नमः ||
Mantra
Om Jankikant Tarak Ram Ramaya Namah ||

नोट: इन श्री राम तारक मंत्रों के विडिओ आप हमारे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो –

१] हर संकट और खतरे के निवारण के लिए श्री राम तारक मंत्र

२] हर खतरे से बचने का महाशक्तिशाली श्री राम तारक मंत्र

Comments